Election Talk

KNOW YOUR NETA: Smt Rekha Gupta का अद्भुत राजनैतिक सफर – जुलाना से दिल्ली की CM तक

Smt. Rekha Gupta

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने वाली Smt Rekha Gupta ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत हरियाणा के जींद जिले के एक छोटे से स्थान जुलाना से की। उनकी यह राजनैतिक यात्रा न केवल अद्भुत थी बल्कि इसमें उन्होंने कई ऐसे मुकाम हासिल किए जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसी नवनियुक्त दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta के बारे में जानने हेतु कुछ प्रश्न आपके दिमाग में कौधते ही होंगे। जैसे – उनका राजनैतिक जीवन कैसे शुरू हुआ ? उन्होंने दिल्ली की राजनीती में एक अलग पहचान कैसे बनाई ? उन्होंने अपना विधानसभा चुनाव कहा से और कितने मतों से जीती ? उनका पारिवारिक जीवन कैसा है ? शिक्षा कहाँ से और कितनी हुई है इत्यादि जिज्ञासाओ के समाधान हेतु हम इस ब्लॉग के माध्यम से आइए, जानते हैं उनके राजनैतिक जीवन की अद्भुत यात्रा के बारे में।

Smt Rekha Gupta का जन्म हरियाणा राज्य के जींद जिले के नन्दगढ़ गाँव जो जुलाना में स्थित है, 19 जुलाई 1974 को एक साधारण व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक पद पर कार्य करते थे जबकि दादा जुलाना क्षेत्र के प्रसिद्द आढ़ती थे। Smt Rekha Gupta के पिता की दिल्ली में नौकरी लगने के कारण वह दो वर्ष की अवस्था में पुरे परिवार के साथ वर्ष 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गई। Smt Rekha Gupta की आगे की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में ही हुई थी।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: शिक्षा-दीक्षा-

मुख्यमंत्री दिल्ली Smt Rekha Gupta की प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली में ही हुई। आगे चलकर दिल्ली के सुप्रसिद्ध दौलत राम कॉलेज से वाणिज्य संकाय से स्नातक (बी कॉम) की शिक्षा 1996 में पूरी किया । मुख्यमंत्री दिल्ली Smt Rekha Gupta ने आगे की अपनी एल0एल0बी0 की पढाई IMIRC College of Law,  Bhaina, गाजियाबाद (सम्बद्ध चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, उत्तर प्रदेश) से 2022 में पूरा किया।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन

मुख्यमंत्री दिल्ली Smt Rekha Gupta का विवाह दिल्ली के एक व्यवसायी श्री मनीष गुप्ता से 1998 में हुई। श्री मनीष गुप्ता का परिवार मूलतः भवानी जिले के बौंद के रहने वाले है।  जो व्यापार के सिलसिले में 50 वर्ष पूर्व दिल्ली के खारी बावली क्षेत्र में आकर बस गया।  परन्तु अभी लगभग 30 वर्ष से शालीमार बाग़ स्थित एपी ब्लॉक में रहते है। Smt Rekha Gupta के दो बच्चें है, जिनका नाम क्रमशः हर्षिता एवं निकुंज है। उनकी बड़ी बेटी हर्षिता की रूचि व्यवसाय में है और अभी वह आस्ट्रेलिया में है। छोटा बेटा निकुंज अभी अपनी पढ़ाई कर रहा है।

CM DELHI-SMT REKHA GUPTA: राजनैतिक जीवन यात्रा

मुख्यमंत्री दिल्ली Smt Rekha Gupta की सामाजिक जीवन में रूचि होने के कारण पढाई के दौरान ही सन 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में सक्रिय हो गई। Smt Rekha Gupta के राजनैतिक जीवन के कुछ प्रमुख पड़ाव निम्न रहे है ; 

1992: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय सदस्य बनकर छात्र राजनीति में सक्रिय हुई।
1994: अखिल भारतीय विद्यार्थी के तरफ से दौलत राम कालेज में छात्रसंघ की सेक्रेटरी चुनी गई।
1995: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ केन्द्र की सेक्रेटरी चुनी गई।
1996:  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर चयनित हुई।
2002:  भारतीय जनता युवा मोर्चा की दिल्ली प्रदेश की प्रदेश मंत्री बनी। 
2006: भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनी।
2007: उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड नं. 54) से नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
2007: अध्यक्ष, महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति।
2009:  भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की दिल्ली प्रदेश की महामंत्री बनी।
2010: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुई।
2010: भारतीय जनता पार्टी के केशवपुरम जिले के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई।
2012: उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड नं. 54) से नगर निगम पार्षद का दूसरी बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
2012: अध्यक्ष, शिक्षा समिति, दिल्ली नगर निगम।
2013:  उपाध्यक्ष, स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम।
2013: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय मंत्री पद पर नियुक्त हुई।
2014:  भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश की महामंत्री पद पर पार्टी की तरफ से नियुक्त हुई।
2015: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शालीमार बाग विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित की गई। चुनाव में कुल 51678 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। जीती हुई आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती वन्दना कुमारी से 10978 मत पीछे रहते हुए वोट शेयर 43.01 % प्राप्त किया।
2019: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुई।
2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शालीमार बाग विधानसभा सीट से एक बार पुनः प्रत्याशी घोषित की गई। चुनाव में कुल 54267 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़त हासिल की। जीती हुई आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती वन्दना कुमारी से सिर्फ 3440 मत पीछे रहते हुए कुल मत प्रतिशत 46.46% प्राप्त किया। 
2021: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी नियुक्त हुई।
2022: शालीमार बाग बी (वार्ड नं. 56) से नगर निगम पार्षद का तीसरी बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शालीमार बाग विधानसभा सीट से एक बार पुनः तीसरी बार प्रत्याशी घोषित की गई और इस बार चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए चुनाव में कुल 68200 मत प्राप्त किया। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती वन्दना कुमारी को 29595 मतों से हराया। कुल मत प्रतिशत 59.95% प्राप्त किया।
2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार विधान सभा सीट से शानदार जीत दर्ज करते हुए विधायक बनी। भारतीय जनता पार्टी से सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुनी गई। 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: सामाजिक जीवन-

मुख्यमंत्री दिल्ली Smt Rekha Gupta का सामाजिक जीवन में रूचि होने के कारण ही उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य बनकर दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के हित के लिए काफी प्रयास किये एवं सुधारात्मक छात्र व्यवस्था में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया जैसे कॉमन एडमीशन फॉर्म की व्यवस्था, पारदर्शी ढंग से कॉलेज प्रवेश एवं सीट विभाजन इत्यादि। तीन बार दिल्ली नगर निगम की पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य होने के नाते सार्वजनिक जीवन में समाज हित के कई उल्लेखनीय किये।  जैसे:- महिला उत्थान, स्त्री शिक्षा का विकास, महिला स्वास्थ्य प्रोत्साहन आदि।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: कुल संपत्ति-

Smt Rekha Gupta, दिल्ली की मुख्यमंत्री, की कुल संपत्ति चुनावी हलफनामे-2025 के अनुसार ₹5.3 करोड़ है। इसमें उनकी देनदारियाँ ₹1.2 करोड़ और नकदी ₹1.48 लाख शामिल हैं। उनके बैंक के विभिन्न खातों में कुल जमा धनराशि  ₹72.94 लाख हैं। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न कंपनियों के शेयरों में ₹9.29 लाख का निवेश किया है। LIC में उनका निवेश ₹53 लाख का है।
रेखा गुप्ता के नाम पर कोई कार नहीं है, लेकिन उनके पति मनीष गुप्ता के नाम पर एक मारुति XL6 कार है। रेखा के पास 225 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹18 लाख है। इन सभी चल संपत्तियों का कुल मूल्य ₹2.72 करोड़ है।
अचल संपत्ति के मामले में, Smt Rekha Gupta के पास दिल्ली के रोहिणी और शालीमार बाग इलाकों में एक-एक घर है। इसके अलावा, रोहिणी में उनके पति के नाम पर भी एक घर है। इन तीनों घरों की कुल कीमत ₹2.60 करोड़ आंकी गई है।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: डिजिटल सक्रियता-

 दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta सामाजिक, राजनैतिक जीवन में सक्रिय होने के कारण डिजिटल प्लेटफार्म पर भी काफी सक्रिय है। या कहे कि उनके फॉलोवर की संख्या पर्याप्त है।  फेसबुक के Rekha Gupta के friend following 106k है। इसी तरह X पर @gupta_rekha नामक पेज की friend following 133.2k है। इसी प्रकार जब हम उनका Instagram का पेज जो bjprekhagupta के नाम से है, की friend following 86.5k है। इसे देखकर हम यह कह सकते है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt. Rekha Gupta सामाजिक, राजनैतिक जीवन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर Indian Youth में भी काफी लोकप्रिय नेता है।

CM DELHI-SMT. REKHA GUPTA: दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में संभावित दृष्टिकोण-

दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta की प्राथमिकता स्वयं के दृष्टिकोण से पहले पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र या जिसे चुनावी घोषणापत्र कहा जाता है। उसे ठीक से लागू करना होगा। क्योकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को भाजपा ने किसी चेहरे को न उतरने के कारण सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली प्रदेश की जनता के समक्ष ढेर सारे वादे भी किये। अतः  दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta के सामने अपने दृष्टिकोण से ज्यादा आवश्यक पार्टी का संकल्प पत्र एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा है। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार दिल्ली सरकार की कुछ प्राथमिकताएं निम्न होगी:- 

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण:

निर्भया की घटना के बाद दिल्ली सरकारों को अपने सारे एजेंडा में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी ही पड़ती है। इसी दृष्टिकोण से भाजपा अपने चुनावी संकल्प पत्र-2025 में कुछ वादे किये। जैसे: रू0 2500 की आर्थिक मदद हर गरीब महिला को, प्रत्येक गर्भवती महिला को रू0 21000 की आर्थिक मदद एवं 6 पोषण किट, रू0 500 में गरीब महिला को एलपीजी सिलेण्डर एवं होली दीपावली पर एक सिलेण्डर मुफ्त इत्यादि महिलाओ से सम्बंधित कुछ वादे है जो दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। 

स्वास्थ्य योजनाएं:

केंद्र सरकार की प्रभावशाली आयुष्मान योजना जिसे केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में एवं ममता सरकार पश्चिम बंगाल में कभी नहीं लागू किया। उसे लागू करने और दिल्ली के बेहतर स्वास्थ्य योजनाओ को सम्पादित करने की जिम्मेवारी भी दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta की प्राथमिकताओं में एक होगा।  

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दो नारे बहुत ही प्रचलित और प्रभावशाली रहे है।  ‘काँग्रेस मुक्त भारत’ और ‘आपदा मुक्त दिल्ली’ और दोनों नारो का प्रभाव जनता के मत पर पड़ा। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी केजरीवाल की दिल्ली सरकार को जनता ने नकार दिया। ऐसे में नवनिर्वाचित दिल्ली की मुख्यमंत्री Smt Rekha Gupta की प्राथमिकता अपनी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त रखना भी होगा। अन्यथा आपदा मुक्त दिल्ली से भाजपा मुक्त दिल्ली होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।  

दिल्ली का प्रदूषण:

दिल्ली का प्रदूषण एवं यमुना की सफाई भी Smt Rekha Gupta सरकार की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। क्योंकि विगत कई वर्षो से दिल्ली सरकार प्रदूषण से परेशान है और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदूषण को लेकर कई निर्देश भी दिए जा चुके है। वर्तमान Smt Rekha Gupta सरकार के समक्ष दिल्ली का प्रदूषण एक बड़ी चुनौती होगा। 

और अन्त में. ….

उपरोक्त चुनौतियों के अतिरिक्त भी बहुत सारी अन्य चुनौतियां भी Smt Rekha Gupta सरकार के दृष्टि में होनी चाहिए; जैसे- बेरोजगारी, पानी की किल्लत, खाली पड़ा सरकारी खजाना, बिजली बिल इत्यादि । यदि दिल्ली में भाजपा को श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार को लम्बे समय तक चलानी है तो उपरोक्त मुद्दों के साथ दिल्ली सरकार को निपटना होगा। अन्यथा जनता जनार्दन कब सरकार को निपटा देगी पता ही नहीं चलेगा।

9 thoughts on “KNOW YOUR NETA: Smt Rekha Gupta का अद्भुत राजनैतिक सफर – जुलाना से दिल्ली की CM तक”

  1. Dr Santosh Shukla

    माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखागुप्ता सरकार के समझ चुनौतियो की यथार्थ व्याख्या। बहुत सुंदर समीछात्मक लेख। ऐसे लेख ही सरकार को सही दिशानिर्देश देते है।

  2. Great and detailed explanation over the new CM. Such a post helps to know about present politicians and there working.

  3. पवन कुमार द्विवेदी

    दिल्ली की नवनिर्वाचित महिला मुख्यमंत्री के तौर पर पदासीन श्रीमती रेखा गुप्ता जी के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक सक्रियता एवं पृष्ठभूमि को देखते व समझते हुए यह कहा जा सकता है कि दिल्ली की जनता के द्वारा इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही इस्तेमाल किया गया है। इतने लम्बे संघर्षों के बाद प्राप्त इस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर निश्चित रूप से जनता की समस्याओं व चुनौतियों का निराकरण व ससमय उनका समाधान करेगी। दिल्ली की जनता की आशाओं व अपेक्षाओं पर दृढसंकल्पित होकर कार्य करते हुए दिल्ली की खुशहाली व विकास हेतु कार्य करने की प्राथमिकता होनी चाहिए। एक अच्छे व कुशल राजनेता में जो आवश्यक एवं अनिवार्य गुण होने चाहिए इस लेख के माध्यम से यह पता चलता है कि वे सभी गुण दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री में है और निश्चित रूप से जनता के हित में कार्य करते हुए अपने पद और अपनी लोकप्रियता के साथ समुचित न्याय करेंगी।
    श्रीमान जी आपके द्वारा प्रस्तुत दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के व्यक्तिगत व राजनैतिक संघर्षों का जो विशद वर्णन प्रस्तुत किया गया है वह प्रत्येक युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है जिसे पढ़कर वह भी संघर्षों से न घबराते हुए अथक परिश्रम करके अपने राजनैतिक व शैक्षिक कैरियर में आगे बढ़ सकता है और एक अच्छी मंजिल को भी प्राप्त कर सकता है।

  4. बहुत खूब 👏🏻 जैसा शीर्षक वैसा ही लेख है, किसी को व्यक्तिगत रूप से जानने के लिए जिन पहलुओं की जरूरत होती है वो सभी इस लेख में लिखी गई है। हम सब खास कर आज का youth अपनी political power का use कर सके उसके लिए सबसे जरूरी है कि वो अपने नेता को जान सके और आगे होने वाली परिवर्तनों के लिए एक कल्पना कर सके जिसमें ये ब्लॉग बहुत ही उपयोगी होगा।

  5. इस लेख को पढ़ कर मनोबल बढ़ गया। ऐसा लग रहा है कि कोई भी सामान्य व्यक्ति अगर ईमानदारी से मेहनत करे तो वह भी सत्तासीन हो सकता है ।इस लेख के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏

  6. डॉ पवनेश मिश्र

    बहुत ही सुंदर ,बिन्दुवार विश्लेषण।राष्ट्रवादी शक्तियों द्वारा दिल्ली विकासपथ पर दौड़ेगी,ऐसी आशा है।धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top